हाल ही में विश्व असमानता रिपोर्ट 2022 जारी की गई है। इस रिपोर्ट को द वर्ल्ड इनक्वैलटी लैब द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
प्रमुख निष्कर्ष – विश्व असमानता रिपोर्ट
- वैश्विक आबादी के शीर्ष 10% के पास कुल घरेलू संपत्ति का 76% हिस्सा है। साथ ही, इन्हें वर्ष 2021 में कुल आय का 52% प्राप्त हुआ है।
- वैश्विक आबादी के निम्नतम स्तर पर स्थित 50% के पास संपत्ति का केवल 2% और आय का मात्र 8% हिस्सा है।
- महिलाएं वैश्विक श्रम आय का केवल एक तिहाई ही कमाती हैं। इसमें वर्ष 1990 के बाद से बहुत सीमित परिवर्तन देखा गया है।
- वैश्विक अरबपतियों पर एक उदारीकृत संपत्ति कर से वैश्विक आय का केवल 1.6% ही उत्पन्न हो सकता है।
स्रोत – द हिन्दू