इराक की महत्वाकांक्षी ‘विकास का मार्ग’ (Route of Development) परियोजना

इराक की महत्वाकांक्षी विकास का मार्ग‘ (Route of Development) परियोजना

हाल ही में इराक ने यूरोप व पश्चिम एशिया को जोड़ने वाली $17 बिलियन की ‘विकास का मार्ग’ नामक परियोजना का अनावरण किया है।

  • इराक की महत्वाकांक्षी ‘विकास का मार्ग’ (Route of Development) परियोजना एक सड़क और रेल अवसंरचना परियोजना है। यह परियोजना यूरोप, पश्चिम एशिया और एशिया को जोड़ेगी।
  • इसमें इराक के तेल समृद्ध दक्षिणी भाग में ग्रैंड फॉ पोर्ट के विकास की भी परिकल्पना की गई है। यह पोर्ट इसे तुर्की की सीमा से जोड़ता है।
  • साथ ही, इसमें पोर्ट से सटे एक ‘स्मार्ट औद्योगिक शहर को विकसित करना भी प्रस्तावित है।

इस मार्ग का महत्त्व

  • यह क्षेत्र के देशों के बीच परस्पर निर्भरता को बढ़ावा देगा। इससे क्षेत्र में शांति को प्रोत्साहन मिलेगा।
  • इस परियोजना को एक प्रमुख क्षेत्रीय परिवहन केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह एशिया और यूरोप के बीच यात्रा के समय को कम करके मिस्र की स्वेज नहर की प्रतिद्वंद्वी होगी।
  • इसके अंतर्गत इराक में शिया पवित्र स्थलों और हज यात्रा के लिए सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का हेतु पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों के परिवहन को सुविधाजनक बनाने की भी परिकल्पना की गई है।
  • यह सतत गैर-तेल अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख स्तंभ है। साथ ही, इससे इराक के विशाल क्षेत्रों का विकास भी होगा ।
  • इराक को उम्मीद है कि इससे उसके बुनियादी ढांचे के विकास में मदद मिलेगी, जो 2003 में अमेरिकी आक्रमण और उसके बाद के युद्ध तथा इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ लड़ाई से नष्ट हो गया है।

स्रोत – द हिन्दू

Download Our App

More Current Affairs

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities

Enroll Now For UPSC Course