लिकारू-मिगला-फुकचे सड़क का निर्माण शुरू

लिकारू-मिगला-फुकचे सड़क का निर्माण शुरू

हाल ही में सीमा सड़क संगठन (BRO) ने पूर्वी लद्दाख में हानले के करीब दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क, लिकारू-मिगला-फुकचे सड़क (Likaru-Migla Fukche Road) का निर्माण शुरू कर दिया है।

64 किलोमीटर लंबी सड़क लिकारू को फुकचे से जोड़ेगी जो पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कण्ट्रोल (LAC) से तीन किलोमीटर दूर स्थित है।

नया उच्चतम मोटर योग्य दर्रा 19,400 फीट की ऊंचाई पर मोटर योग्य सड़क होने का एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करेगा।

वर्तमान में, 19,024 फीट की ऊंचाई पर स्थित उमलिंगला दर्रा (Umlingla) दुनिया का सबसे ऊंचा मोटर योग्य दर्रा है, जिसका निर्माण वर्ष 2021 में बीआरओ द्वारा किया गया था।

उमलिंगला दर्रा 52 किमी लंबी सड़क है जो चिशुमले को डेमचोक से जोड़ती है। यह सड़क एलएसी के सटीक पास है, और साथ ही भारत और चीन के बीच संघर्ष का क्षेत्र है।

लिकारू-मिगला-फुकचे के बीच प्रस्तावित सड़क हानले को फुकचे में सीडीएफडी सड़क से जोड़ने वाली एक धुरी प्रदान करेगी। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यह सड़क मिगला से होकर गुजरेगी, जो 19400 फीट की ऊंचाई पर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लगभग 520 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

सीमा सड़क संगठन (BRO):

  • BRO की परिकल्पना और स्थापना वर्ष 1960 में पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा देश के उत्तर और उत्तर-पूर्वी सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण में तेज़ी से विकास के समन्वय के लिये की गई थी।
  • यह रक्षा मंत्रालय के आधीन कार्य करता है।

सीमा सड़क संगठन की उपलब्धियाँ:

  • इसने निर्माण एवं विकास कार्यों के स्तर में व्यापक विविधता ला दी है, जिसमें हवाई क्षेत्र, निर्माण परियोजनाएँ, रक्षा कार्य और सुरंग बनाना शामिल है तथा जनता के प्रति काफी लोकप्रिय है।
  • BRO ने छह दशकों से अधिक समय में भारत की सीमाओं के साथ-साथ भूटान, म्याँमार, अफगानिस्तान तथा ताजिकिस्तान सहित मित्र देशों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में 61,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों, 900 से अधिक पुलों, चार सुरंगों एवं 19 हवाई क्षेत्रों का निर्माण किया है।
  • BRO ने वर्ष 2022-23 में 103 बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं को पूरा किया, जो संगठन द्वारा एक वर्ष में किये गए सबसे अधिक कार्य हैं।
  • इनमें पूर्वी लद्दाख में श्योक ब्रिज का निर्माण और अरुणाचल प्रदेश में अलॉन्ग-यिंकिओनग रोड पर लोड क्लास 70 का स्टील आर्क सियोम ब्रिज शामिल है।

स्रोत – टाइम्स नाव

Download Our App

More Current Affairs

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities

Enroll Now For UPSC Course