राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार
हाल ही में राजस्थान में स्थित महिलाओं के लिए आवासीय शैक्षणिक संस्थान ‘वनस्थली विद्यापीठ’ को 25 वां राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार (Rajiv Gandhi National Sadbhavana Award) प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार पूर्व उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने संस्था के सिद्धार्थ शास्त्री को सौंपा।
राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार के बारे में
- इसे भारत छोड़ो आंदोलन की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में 1992 में स्थापित किया गया था ।
- यह पुरस्कार शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के लिए विशेष योगदान के लिए किसी व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है ।
- इसमें 10 लाख रुपये का नकद इनाम और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
- यह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर दिया जाता है।
सद्भावना दिवस के बारे में-
- भारत के छठे प्रधान मंत्री राजीव गांधी की जयंती पर हर साल 20 अगस्त को देश में सद्भावना दिवस मनाया जाता है ।
- 20 अगस्त 2023, भारत के पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती है।
- यह देश में सभी धर्मों के बीच शांति, राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है।
- तमिलनाडु में एक आत्मघाती बम हमले में राजीव गांधी की हत्या के एक साल बाद यह दिन पहली बार 1992 में मनाया गया था ।
- 40 साल की उम्र में पद संभालने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधान मंत्री बने । उन्हें 1991 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
स्रोत – पी.आई.बी.