विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री द्वारा राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत (नेशनल इनोवेशन फाउन्डेसन – (एनआईऍफ़ – इंडिया) द्वारा विकसित एक नवाचार पोर्टल को राष्ट्र के लिए समर्पित किया गया है।
मुख्य बिंदु:
नवाचार पोर्टल, राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान– भारत द्वारा विकसित किया गया है। एनआईऍफ़ – इंडिया विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय है।
राष्ट्रीय नवाचार पोर्टल वर्तमान में इंजीनियरिंग, कृषि, पशु चिकित्सा और मानव स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों से देश के आम लोगों द्वारा लगभग 15 लाख नवाचारों को आधार प्रदान करता है।
राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान:
राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का स्वायत्तशासी संस्थान है।
इसका मुख्यालय भारत के गुजरात राज्य के गांधीनगर शहर में स्थित है।
हनी बी नेटवर्क के दर्शन पर आधारित व संस्थापित राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान ने मार्च, 2000 में तृणमूल प्रौद्योगिकीय नवप्रवर्तनों एवं विशिष्ठ पारंपरिक ज्ञान को सशक्त करने की राष्ट्रीय पहल के रूप में कार्य करना आरंभ किया।
एनआईएफ एक अनूठा संस्थान है,जो नागरिकों द्वारा संचालित समावेशी और मूलभूत नवाचारों की जांच करने और उन्हें सुगम बनाने पर प्रबल रूप से ध्यान देता और अनुभव रखता है।
स्रोत- पीआईबी