राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI)
हाल ही में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI), करनाल (हरियाणा) के शताब्दी वर्ष समारोह का उदघाटन किया।
NDRI के बारे में:
इसे वर्ष 1923 में स्थापित किया गया था।
यह शिक्षण, अनुसंधान और विस्तार शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान है।
इस संस्थान की अनुसंधान एवं विकास गतिविधियां मुख्य रूप से निम्नलिखित पर केंद्रित हैं:
- बेहतर उत्पादकता के लिए डेयरी पशुओं का उत्पादन और प्रबंधन,
- उपयुक्त दुग्ध प्रसंस्करण प्रौद्योगिकियों और उपकरणों का नवाचार करना, तथा
- डेयरी को एक आत्मनिर्भर व लाभदायक व्यवसाय बनाना।
स्रोत– द हिन्दू