राष्ट्रीय खेल विकास कोष (NSDF)
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (NSDF) ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) फाउंडेशन और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (REC) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
इसका उद्देश्य भारत में खेलों के विकास को बढ़ावा देना है।
NSDF के बारे में
- इस कोष की स्थापना वर्ष 1998 में पूर्त विन्यास अधिनियम (Charitable Endowments Act), 1890 के तहत की गई थी।
- भारत सरकार ने नवंबर 1998 में इसे अधिसूचित किया था।
- इस कोष का उद्देश्य भारत में खेलों के समर्थन के लिए गति और लचीलापन प्रदान करना है।
- यह कोष युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तहत आता है। यह खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कोचों से प्रशिक्षण के विभिन्न अवसर प्रदान करने में मदद करता है।
- यह खेलों को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास और अन्य गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
स्रोत – द हिन्दू