मोनार्क तितली
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) ने पहली बार प्रवासी मोनार्क तितली को संकटापन्न प्रजातियों की अपनी लाल सूची में शामिल किया है।
IUCN ने इसे इस सूची में “एंडेंजर्ड” के रूप में वर्गीकृत किया है।
यह विश्व में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली तितलियों में से एक है।
उत्तरी अमेरिका में लाखों मोनार्क तितलियां सबसे लंबा प्रवास करती हैं। यह प्रवास विज्ञान में ज्ञात किसी भी कीट प्रजाति द्वारा किए जाने वाले प्रवास की तुलना में बहुत अधिक है।
खतरे: पर्यावास का नुकसान, कृषि के लिए शाकनाशी और कीटनाशकों का बढ़ता उपयोग तथा जलवायु परिवर्तन।
इनकी संख्या में वृद्धि के उपायःमिल्कवीड का रोपण किया जाना चाहिए। यह एक ऐसा पौधा है, जिस पर कैटरपिलर (इल्लियां) निर्भर करते हैं।
स्रोत– द हिंदू