मालाबार नौसैनिक अभ्यास सिडनी में संपन्न
हाल ही में मालाबार अभ्यास का 27वां संस्करण सिडनी के पास ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर संपन्न हो गया है।
भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका से जुड़े इस अभ्यास की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार की है।
मुख्य बिंदु:
- इस अभ्यास में भारतीय नौसेना, रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी, जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स और US नेवी के जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों की भागीदारी देखी गई।
- ‘मालाबार 2023 अभ्यास’ दो चरणों में आयोजित किया गया था, जिसमें 11-15 अगस्त 2023 तक बंदरगाह चरण और 16-21 अगस्त 2023 तक समुद्री चरण शामिल था।
- भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व स्वदेश निर्मित विध्वंसक आईएनएस कोलकाता, फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और पी8आई समुद्री गश्ती विमान द्वारा किया गया था।
- मालाबार अभ्यास के समुद्री चरण में हवा, सतह और समुद्र के नीचे के क्षेत्रों में जटिल और उच्च तीव्रता वाले अभ्यास, हथियार फायरिंग और क्रॉस डेक हेलीकॉप्टर संचालन देखा गया।
मालाबार अभ्यास के उद्देश्य:
- अभ्यास मालाबार ने एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक को सुनिश्चित करने एवं सभी के लिए शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भाग लेने वाले चारों देशों के मजबूत सहयोग, साझा मूल्यों और सामूहिक क्षमता को प्रदर्शित करना है।
- समुद्र में संयुक्त अभ्यास से युद्ध-लड़ने के कौशल को सुदृढ़ करना है।
- चार देशों की नौसेनाओं के बीच उन्नत समुद्री संचालन शुरू करने के लिए अंतरसंचालनीयता को बढ़ाना है।
स्रोत – इंडिया टुडे