महानदी-गोदावरी लिंक पर टास्क फोर्स रिपोर्ट
हाल ही में नदियों की इंटरलिंकिंग पर टास्क फोर्स ने महानदी-गोदावरी लिंक को मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रस्तावित महानदी -गोदावरी लिंक पर अंतिम विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए स्वीकृति दी गई है।
मुख्य बिंदु:
- टास्क फोर्स की 13वीं बैठक में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों द्वारा आवंटित गोदावरी जल के उपयोग को सुनिश्चित करके लिंकिंग परियोजना को मंजूरी दी गई थी।
- इस बैठक में तीन प्रस्तावों पर चर्चा की गई और उन्हें टास्क फोर्स के अध्यक्ष श्रीराम वेदिरे ने प्रस्तुत किया।यह प्रस्ताव ड्राफ्ट विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर आधारित थी।
- गोदावरी-कावेरी लिंक पर राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई थी।
राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण (National Water Development Agency-NWDA):
NWDAकी स्थापना जुलाई, 1982 में सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत स्वायत्त सोसाइटी के रूप में की गई थी। यह सिंचाई मंत्रालय के तहत काम करती है, जिसे अब जल संसाधन मंत्रालय कहा जाता है।
इसके कार्य इस प्रकार हैं-
- यह एजेंसी जल संसाधन विकास के लिए राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य के प्रायद्वीपीय घटक के संबंध में विस्तृत अध्ययन, सर्वेक्षण और जांच सम्बन्धी कार्य करती है।
- राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में परियोजना के प्रायद्वीपीय नदी विकास घटक को ठोस आकार देना।
- बाद में इसका कार्य वर्ष 1994 में जल संसाधन विकास के लिए राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य के हिमालयी घटक को शामिल करने के लिए संशोधित किया गया था। सोसाइटी और गवर्निंग बॉडी की रचना भी क्रमशः 2003 और 2004 में संशोधित की गई थी।
गोदावरी नदी:
- उद्गम स्थल:यह महाराष्ट्र में नासिक के पास त्रयंबकेश्वर से निकलती है।इस नदी बेसिन का विस्तार महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश, कर्नाटक और पुद्दुचेरी के कुछ क्षेत्रों में है। इसकी कुल लंबाई लगभग 1465 किमी. है।
- सहायक नदियाँ:प्रवरा, पूर्णा, मंजरा, वर्धा, प्राणहिता (वैनगंगा, पेनगंगा, वर्धा का संयुक्त प्रवाह), इंद्रावती, मनेर और सबरी गोदावरी की सहायक नदियां हैं।
महानदी:
- उद्गम स्थल:महानदी ओडिशा राज्य की सबसे बड़ी नदी और प्रायद्वीपीय भारत की तीसरी सबसे बड़ी (गोदावरी और कृष्णा नदी के बाद) नदी है।यह नदी अमरकंटक के दक्षिण में छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर की पहाड़ियों में सिहावा के पास से निकलती है।
- सहायक नदियां:शिवनाथ नदी,हसदेव नदी,मांड नदी,ईब नदी,जोंक नदी और तेल नदी महानदी की सहायक नदियां है।
स्रोत – पीआईबी
- 17 April MCQ (Quiz) Hindi
- 17 April MCQ (Quiz) English
- प्रश्न – जैव ईंधन समुदायों के लिए व्यापक पर्यावरणीय, सामाजिक-आर्थिक और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में सक्षम है। इस कथन के संदर्भ में, भारत में जैव ईंधन के उत्पादन को बढ़ाने से जुड़ी संभावनाओं और इसकी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करें।
- Question – Bio-fuel is capable of providing comprehensive environmental, socio-economic and health benefits for communities. In the context of this statement, discuss the possibilities and its challenges associated with increasing the production of biofuels in India in detail.
- 16 April MCQ (Quiz) English
- 16 April MCQ (Quiz) Hindi
- जलियाँवाला बाग हत्याकांड की 102वीं वर्षगांठ
- भारत और रूस एस-400 ट्रायम्फ मिसाइल रक्षा प्रणाली सौदे के लिए प्रतिबद्ध
- नई उर्जा संभावनाएंईफ्यूल (eFuel) के रूप में
- जल कृषकों और खरीदारों को जोड़ने हेतु ई-सांता (e-SANTA) पोर्टल