चर्चा में रहे कुछ महत्वपूर्ण स्थल

Share with Your Friends

चर्चा में रहे कुछ महत्वपूर्ण स्थल

मिस्र

  • मिस्र ऐतिहासिक काहिरा शहर का पुनरुद्धार करने के लिए एक नई परियोजना के निर्माण की दिशा में कार्यरत है।
  • मिस्र (राजधानीः काहिरा) एक अंतरमहाद्वीपीय देश है। इसकी मुख्य भूमि अफ्रीका में स्थित है जबकि इसका सिनाई प्रायद्वीप एशिया में अवस्थित है।
  • मुख्य तौर पर यह एक रेगिस्तानी राष्ट्र है। मिस्र में प्रवाहित होने वाली नील नदी यहां के लोगों के जीवन का एक प्रमुख आधार है।
  • मिस्र में नील नदी पर असवान बांध (विश्व का सबसे बड़ा तटबंध बांध) बनाया गया है। ज्ञातव्य है कि इस बाँध के माध्यम से एक कृत्रिम जलाशय भी निर्मित किया गया है, जिसे नासेर झील कहते हैं।
  • स्वेज नहर भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है। यह नहर विश्व स्तर पर एक महत्वपूर्ण जलमार्ग के रूप में विख्यात है। यह यूरोप महाद्वीप और हिंद तथा पश्चिमी प्रशांत महासागर के मध्य सबसे छोटा समुद्री मार्ग उपलब्ध करवाती है।

ट्यूनीशिया

  • ट्यूनीशिया हाल ही में, नाजला बौडेन रोमघने को ट्यूनीशिया की प्रथम महिला प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह अरब देशों में भी प्रधानमंत्री बनने वाली पहली महिला हैं।
  • ट्यूनीशिया (राजधानीः ट्यूनिस) एक उत्तरी अफ्रीकी देश है। इसके उत्तर और पूर्वकी ओर भूमध्य सागर तथा सबसे दक्षिण की ओर सहारा रेगिस्तान स्थित है।
  • मेडजेरडा नदी यहां स्थित सबसे बड़ा जलीय निकाय है, जबकि ट्यूनीशिया का दक्षिणी क्षेत्र एक रेतीला रेगिस्तान है।
  • माउंटचंबी इसका सर्वोच्च शिखर है और जेरबा द्वीप (गेब्स की खाड़ी में स्थित) उत्तरी अफ्रीका का सबसे बड़ा द्वीप है।

स्रोत – द हिन्दू

Download Our App

More Current Affairs

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

UPSC IAS Best Online Classes & Course At Very Affordable price

Register now

Youth Destination Icon