मंकीपॉक्स
हाल ही में मंकीपॉक्स के कारण नाइजीरिया में पहली मौत दर्ज की गई है। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि मंकीपॉक्स वैश्विक महामारी के रूप में परिवर्तित नहीं होगा।
- मंकीपॉक्स एक पशुजन्य (जूनोटिक) रोग है। यह ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस से संबंधित वायरस के कारण होता है।
- ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस में वेरियोला वायरस (जो चेचक का कारण बनता है), वैक्सीनिया वायरस (चेचक के टीके में प्रयुक्त) और काउपॉक्स वायरस आदि भी शामिल हैं।
- इसे पहली बार वर्ष 1958 में खोजा गया था। इसका व्यापक प्रसार मध्य और पश्चिम अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षावनों के समीप हुआ है।
- इसका पशु से मानव में संचरण रक्त, शारीरिक तरल पदार्थ, या संक्रमित जानवरों के त्वचीय या श्लैष्मिक घावों के प्रत्यक्ष संपर्क में आने से हो सकता है।
स्रोत – द हिंदू