भारत में वृद्धजन 2021 (Elderly in India 2021) रिपोर्ट प्रकाशित

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

भारत में वृद्धजन 2021 (Elderly in India 2021) रिपोर्ट प्रकाशित

भारत में वृद्धजन 2021 (Elderly in India 2021) रिपोर्ट प्रकाशित

हाल ही में, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MOSPI) द्वारा ‘भारत में वृद्धजन 2021 (Elderly in India 2021) रिपोर्ट प्रकाशित की गई है ।

‘भारत में वृद्धजन 2021’रिपोर्ट का मुख्य उद्देश्य देश में बुजुर्गों की समस्याओं व स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करनातथा उनसे संबंधित नीति निर्माण में सहायता करना है।

रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्षः

  • इस रिपोर्ट के अनुसार भारत की कुल आबादी में वृद्धजन आबादी का हिस्सा वर्ष 2011 के 6% से बढ़कर वर्ष 2021 में 10.1% हो गया है। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2031 में इसके 13.1% तक पहुंचने का अनुमान है।
  • प्रजनन क्षमता में गिरावट और आयुकाल में वृद्धि के कारण वृद्धजनों की संख्या बढ़ रही है।
  • सर्वाधिक वृद्धजन आबादी केरल (5%) में तथा सबसे कम बिहार (7.7%) में है।
  • वृद्धावस्था निर्भरता अनुपात (old-age dependency ratio) में वृद्धि हुई है। यह वर्ष 1961 के 9% से बढ़कर वर्ष 2011 में 14.2% हो गया था। वर्ष 2021 और वर्ष 2031 में इसके क्रमशः 15.7% व 20.1% तक बढ़ने का अनुमान है।
  • वृद्धावस्था निर्भरता अनुपात को 15-59 आयु वर्ग के सापेक्ष प्रति 100 व्यक्तियों पर 60+ आयु वर्ग केव्यक्तियों की संख्या के रूप में परिभाषित किया जाता है।
  • समय के साथ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में वृद्ध पुरुषों और महिलाओं में साक्षरता के स्तर में सुधार हुआ है।
  • इसमें एक बड़ा लैंगिक अंतराल देखा गया है। जनगणना 2011 के अनुसार 59% पुरुषों की तुलना में केवल 28% वृद्ध महिलाएं ही साक्षर हैं।
  • वृद्ध लोगों की प्रमुख समस्याएं: आर्थिक समस्याएं, शारीरिक समस्याएं, आवास संबंधी समस्याएं और उनके विरुद्ध अपराध ।

बुजुर्गों के स्वास्थ्य और कल्याण हेतु किए गए उपायः

  • राष्ट्रीय वृद्धजन नीति (National Policy on Older Persons: NPOP), 1999
  • राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक कल्याण कार्य योजना (National Action Plan for the Welfare of Senior Citizens: NAPSrC)
  • माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम, (Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act) 2007 वरिष्ठ नागरिक राष्ट्रीय पुरस्कार
  • वयोश्रेष्ठ सम्मान राष्ट्रीय वयोश्री योजना (RVY): वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक सहायता एवं जीवन सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु योजना।
  • वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष
  • राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक परिषद
  • राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम NPHCE)
  • प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM&JAY)
  • प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PNVVY)

स्रोत -द हिन्दू

Download Our App

MORE CURRENT AFFAIRS

 

[catlist]

Related Articles

Youth Destination Facilities