भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2021 का आयोजन (International Museum Day – 2021)
- 18 मई, 2021 को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (International Museum Day-IMD) मनाया गया है। इस वर्ष इस दिवस की थीम ‘संग्रहालय का भविष्य: पुनर्प्राप्त और पुनर्कल्पना’ (‘The Future of Museums – Recover and Reimagine’) थी।
- इस दिन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा कोविड-19 महामारी के संदर्भ में संस्कृति की प्राथमिकताओं और उसमें संग्रहालयों की भूमिका पर विचार हेतु कई सम्मेलनों का आयोजन किया गया है।
- ‘संस्कृति’ किसी भी देश के विकास और सभ्यता के स्तर का वास्तविक प्रतिबिंब होती है। विदित हो कि भारत पुरातात्विक स्थलों का भंडार है और इसकी सांस्कृतिक समृद्धि विश्व भर में प्रसिद्ध है।
- इसीलिए अपनी सांस्कृतिक संपदा को जन-जन तक पहुंचाने और इसे परिरक्षित में करने भारत सरकार विशेष ध्यान दे रही है।
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (International Museum Day-IMD)
- अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस को प्रतिवर्ष विश्व भर में 18 मई को मनाया जाता है।
- इस दिन को मानने का मुख्य उद्देश्य मानव के सामाजिक विकास में संग्रहालयों की महत्त्वपूर्ण भूमिका को लेकर जागरुकता फैलाना है।
- अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का आयोजन वैश्विक स्तर पर प्रतिवर्ष ‘इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूज़ियम’ (International Council of Museums-ICOM) द्वारा किया जाता है।
- सर्वप्रथम ‘ICOM’ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस को वर्ष 1977 में मनाया गया था। तभी से प्रत्येक वर्ष वैश्विक स्तर पर इसका आयोजन किया जा रहा है।
संग्रहालय का महत्त्व:
- इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूज़ियम (ICOM) के अनुसार संग्रहालय सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संस्कृतियों के संवर्धन के साथ लोगों के बीच आपसी समझ, सहयोग और शांति को विकसित करने में महत्वपूर्ण साधन हैं।
इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूज़ियम (International Council of Museums-ICOM)
- इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूज़ियम वैश्विक स्तर पर एक गैर-सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 1946 में हुई थी। इसका मुख्यालय पेरिस में है।
- इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूज़ियम का औपचारिक संबंध संयुक्त राष्ट्र की संस्था ‘यूनेस्को’ से भी है। साथ ही यह संगठन संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के साथ एक सलाहकार का स्थान रखता है। यह संगठन वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण देने के साथ इसे बढ़ावा देता है।
स्रोत – इंडियन एक्सप्रेस