भारत जैव विविधता पुरस्कार 2021 (India Biodiversity Award)
हाल ही में, केरल के एक किसान जिनका नाम शाजीएन.एम है को ‘पालतू प्रजातियों के संरक्षण‘ हेतु भारत जैव विविधता पुरस्कार’ 2021 प्रदान किया गया है। यह सम्मान शाजीएन.एम को पर्यावरण जैव विविधता पुरस्कार की व्यक्तिगत श्रेणी में प्रदान किया गया है।
शाजीएन.एम
- शाजीएन.एम लगभग 200 कंद फसलों (tuber crops) की को संरक्षित करते हैं, इनमे बड़ी अरबी ,छोटी अरबी, जिमीकंद, अरारोट, शकरकंद, मीठे आलू, कसावा और चाइनीज़- आलू आदि शामिल हैं। इसी वजह से इनको केरल का ‘ट्यूबर मैन‘ कहा जाता है। इससे पहले इनको PPV&FR प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा स्थापित ‘प्लांट जीनोम सेवियर रिवॉर्ड’ 2015 सहित कई अन्य राज्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
भारत जैव विविधता पुरस्कार
- भारत सरकार द्वारा 2012 में, UNDP इंडिया के साथ साझेदारी के माध्यम से जमीनी स्तर पर जैव विविधता संरक्षण, सतत उपयोग और प्रशासन के उत्कृष्ट मॉडलों की पहचान करने, और उन्हें सम्मानित करने के लिए भारत जैव विविधता पुरस्कार देना प्रारंभ किया गया था। इसके तहत 2 लाख रूपये नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
स्रोत – इंडियन एक्सप्रेस