भारत-ओमान संबंध
चर्चा में क्यों?
हाल ही में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने भारत का दौरा किया, यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि यह 26 वर्षों में किसी ओमानी शासक की पहली राजकीय यात्रा है।
भारत-ओमान संबंध
आर्थिक सहयोग:
- भारत ओमान के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है। 2022-23 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 3 बिलियन डॉलर रहा।
- वर्ष 2022 के लिए ओमान के कच्चे तेल निर्यात के लिए चीन के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।
- भारत वर्ष 2022 के लिए ओमान के गैर-तेल निर्यात के लिए चौथा सबसे बड़ा बाजार और संयुक्त अरब अमीरात के बाद इसके आयात का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है।
रक्षा सहयोग:
- सेना अभ्यास: अल नजाह
- वायु सेना अभ्यास: ईस्टर्न ब्रिज
- नौसेना अभ्यास: नसीम अल बह्र
सांस्कृतिक संबंध: भारत और ओमान के बीच एक गहरा सामाजिक-सांस्कृतिक बंधन है, जो लोगों से लोगों के बीच संपर्क की शाक्ति में निहित है।
भारतीय प्रवासी:
- ओमान में लगभग 7,00,000 भारतीय हैं, जिनमें से लगभग 5,67,000 श्रमिक और पेशेवर हैं।
- ओमान में 150-200 वर्षों से भी अधिक समय से भारतीय परिवार रह रहे हैं।
द्विपक्षीय बैठक की मुख्य बातें क्या हैं?
द्विपक्षीय समझौते:
- दोनों देशों ने सूचना प्रौद्योगिकी, वित्तीय अपराधों से निपटने, संस्कृति और ओमान में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की हिंदी पीठ की स्थापना के क्षेत्र में सहयोग पर समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए):
- दोनों देश सीईपीए को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा में लगे हुए हैं।
- पर्याप्त प्रगति हुई है और दोनों पक्षों के नेताओं ने आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए इस समझौते को जल्द से जल्द संपन्न करने पर जोर दिया।
ओमान-भारत निवेश कोष:
- दोनों पक्षों ने 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ओमान-भारत निवेश कोष की तीसरी किश्त की घोषणा की, जिसका उपयोग भारतीय अर्थव्यवस्था के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।
- यह फंड एसबीआई और ओमान निवेश प्राधिकरण के बीच 50:50 के संयुक्त उद्यम के रूप में शुरू किया गया था, जिसमें पहली किश्त 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर और उसके बाद 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी।
भारत और ओमान के बीच समझौते
- 2022 में, सेंट्रल बैंक ऑफ ओमान (CBO) ने दोनों देशों के बीच भुगतान प्रणालियों को जोड़ने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है ।
- ओमान न्यूज एजेंसी और एशिया न्यूज इंटरनेशनल के बीच एक और समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया। एमओयू दोनों देशों के बीच समाचार और सूचना के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करता है।
स्रोत – द हिंदू