ब्रिक्स खगोल विज्ञान कार्यसमूह (BAWG)

ब्रिक्स खगोल विज्ञान कार्यसमूह (BAWG)

  • हाल ही में, ब्रिक्स 2021, ब्रिक्स खगोल विज्ञान कार्यसमूह (BRICS Astronomy Working Group- BAWG) की 7वीं बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी मेजवानी भारत द्वारा की गई।
  • BAWG बैठक का मुख्य उद्देश्य विज्ञान-प्रौद्योगिकी और इनोवेशन की दिशा में सभी देशों को मिलकर कार्य करने की रणनीति पर विचार करना है।
  • भारत की तरफ से पुणे स्थित, इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स ( IUCAA) तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने इस बैठक को संचालित किया।

BAWG के बारे में:

  • ब्रिक्स खगोल विज्ञान कार्य समूह, ब्रिक्स सदस्य देशों को खगोल विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग करने हेतु एक मंच प्रदान करता है।
  • इसने प्रत्येक देश द्वारा किये जा रहे कार्यों के वैज्ञानिक नतीजों को सामने रखने की सिफारिश की है।
  • इसके परिणामस्वरूप, जब भी ब्रिक्स की धन उपलब्ध कराने वाली यह सस्था, फंडिंग के अवसरों का ऐलान करेंगी, तब प्रमुख परियोजना को शुरू करने के लिए आर्थिक मदद पाने में सहायता मिलेगी।

बैठक के मुख्य बिंदु

  • ब्रिक्स खगोल विज्ञान कार्य समूह ने ब्रिक्स देशों के खगोलशास्त्रियों की बीच सहयोग बढ़ाने के महत्व को स्वीकार किया है, और सदस्य देशों में दूरबीनों की नेटवर्किंग और एक क्षेत्रीय डेटा नेटवर्क बनाने की सिफारिश की है।

ब्रिक्स (BRICS) की संरचना

  • ब्रिक्स (BRICS) मुख्य रूप से ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका देशों का एक समूह है, इसी का संक्षिप्त शब्द BRICS है।
  • ब्रिक्स देश दुनिया की प्रमुख उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं का एक संगठन है, जिसे वर्ष 2001 में ब्रिटिश अर्थशास्री जिम ओ नील द्वारा ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन की चार प्रमुख उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ एक मंच पर लाकर शुरू किया गया था। इसे तब BRICS शब्द से उच्चारित किया गया था।
  • इसके पश्चात वर्ष 2006 में ब्रिक (BRIC) विदेश मंत्रियों की प्रथम बैठक के दौरान समूह को एक नियमित और अनौपचारिक रूप प्रदान किया गया। एवं दिसंबर 2010 में दक्षिण अफ्रीका को ब्रिक (BRIC) में शामिल किया गया।
  • दक्षिण अफ्रीका को चीन में आयोजित तीसरे शिखर सम्मेलन में इस समूह में शामिल किया गया था। इसके बाद से ही इसका संक्षिप्त रूप ब्रिक्स (BRICS) हो गया।
  • ब्रिक्स शिखर सम्मलेन फोरम की अध्यक्षता प्रतिवर्ष B-R-I-C-S क्रमानुसार सदस्य देशों द्वारा की जाती है। जनवरी 2021 में भारत ने ब्रिक्स की अध्यक्षता ग्रहण की है।

स्रोत – द हिन्दू

Download Our App

More Current Affairs

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities

Enroll Now For UPSC Course