बंदरगाह शहर ओडेसा विश्व विरासत सूची में शामिल

बंदरगाह शहर ओडेसा (City of Odessa) विश्व विरासत सूची में शामिल

हाल ही में यूक्रेन के ऐतिहासिक केंद्र और बंदरगाह शहर ओडेसा (city of Odessa) को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की विश्व विरासत सूची (World Heritage List) में शामिल किया गया है।

यूनेस्को के अनुसार ओडेसा (Odessa) एक मुक्त शहर, एक विश्व शहर, एक पौराणिक बंदरगाह है, जिसने सिनेमा, साहित्य और कला पर अपनी छाप छोड़ी है । इस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रबलित संरक्षण के तहत रखा गया है।

यह निर्णय कन्वेंशन के 194 सदस्य देशों को जानबूझकर ऐसा कोई कदम नहीं उठाने के लिए प्रतिबद्ध करता है, जो विश्व धरोहर स्थल को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। सदस्य देशों को इसके संरक्षण में सहायता भी करना पड़ता है।

बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद ओडेसा शहर चर्चा में रहा है। चूंकि रूस भी विश्व धरोहर कन्वेंशन का पक्षकार है, ऐसे में उससे भी इसके संरक्षण की अपेक्षा की जाती है।

यूनेस्को ने इसके साथ ही ओडेसा के ऐतिहासिक केंद्र को “खतरे में विश्व विश्व विरासत सूची” में भी शामिल कर लिया है।

इससे यूक्रेन को इसके संरक्षण के लिए तकनीकी और वित्तीय अंतर्राष्ट्रीय सहायता तक पहुंच प्राप्त हो सकेगी।

काला सागर के तट पर ओडेसा की अवस्थिति ने इसे रूसी साम्राज्य में सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाहों में से एक विकसित होने में मदद किया था।

यूनेस्को(UNESCO)

  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन’ (UNESCO) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। यह शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से शांति स्थापित करने का प्रयास करती है।
  • यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास समूह (United Nations Sustainable Development Group- UNSDG) का सदस्य है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों एवं संगठनों के इस समूह का उद्देश्य सतत् विकास लक्ष्यों को पूरा करना है।
  • यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस में अवस्थित है एवं विश्व में इसके 50 से अधिक क्षेत्रीय कार्यालय हैं।
  • 16 नवंबर, 1945 को यूनेस्को की स्थापना की गई थी।

स्रोत – द हिन्दू

Download Our App

More Current Affairs

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities

Enroll Now For UPSC Course