फोरम फॉर डीकार्बोनाइजिंग ट्रांसपोर्ट का शुभारंभ

फोरम फॉर डीकार्बोनाइजिंग ट्रांसपोर्ट का शुभारंभ (Forum for Decarbonizing Transport) in India

हाल ही में , नीति आयोग और वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (WRI) इंडिया ने संयुक्त रूप से भारत में ‘फोरम फॉर डीकार्बोनाइजिंग ट्रांसपोर्ट’ का शुभारंभ किया है ।

  • यह राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान- एशिया के लिए परिवहन पहल Nationally Determined Contribution-Transport Initiative for Asia: NDC-TIA) परियोजना का एक हिस्सा है ।
  • NDC-TIA ‘7 संगठनों’ का एक संयुक्त कार्यक्रम है। यह संपूर्ण एशिया में शून्य-उत्सर्जन परिवहन की ओर एक आदर्श संक्रमण को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से चीन, भारत और वियतनाम को शामिल करेगा।
  • यह परियोजना इंटरनेशनल क्लाइमेट इनीशिएटिव (IKI) का हिस्सा है। नीति आयोग भारत के लिए इसका कार्यान्वयन भागीदार है।
  • ज्ञातव्य है कि परिवहन क्षेत्रक, भारत में तीसरा सर्वाधिक CO2 उत्सर्जक क्षेत्रक है।

फोरम फॉर डीकार्बोनाइजिंग ट्रांसपोर्ट का शुभारंभ (Forum for Decarbonizing Transport) in India

डीकार्बोनाइजेशन की दिशा में उठाए गए प्रमुख उपाय:

  • राष्ट्रीय परिवर्तनकारी गतिशीलता और बैटरीस्टोरेज मिशन (National Mission on Transformative Mobility and Battery Storage) के माध्यम से परिवर्तनकारी इलेक्ट्रिक वाहनों (EVS) को अपनाने पर बल दिया जा रहा है।
  • उन्नत सेल रसायन बैटरी भंडारण विनिर्माण और विकास के लिए ऑटोमोबाइल और ऑटो-घटक उद्योग हेतु उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन (Production-linked Incentive: PLI) योजना आरंभ की गई है।
  • इलेक्ट्रिक (और हाइब्रिड) वाहनों का तीव्र अंगीकरण एवं विनिर्माण योजना (फेम/FAME) इंडिया योजना लागू की गई है।
  • वर्ष 2025 तक पेट्रोल में 20% इथेनॉल सम्मिश्रण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

EVs को शक्ति प्रदान करने वाली लिथियम आयन बैटरी से संबंधित प्रमुख चुनौतियां:

  • उच्च वोल्टेज पर अत्यधिक गर्म होने और क्षतिग्रस्त होने का खतरा।
  • ऐसी बैटरियों की क्षमता का समय के साथ लोप होने लगता है।
  • इन्हें चार्ज करने में अधिक समय लगता है।
  • लीथियम के लिए आयात पर निर्भरता, जो लीथियम-ट्रायंगल (चिली, बोलीविया और अर्जेंटीना) तक सीमित है ।

स्रोत –द हिन्दू

Download Our App

More Current Affairs

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities

Enroll Now For UPSC Course