प्रियंका मोहिते माउंट अन्नपूर्णा पर चढ़नेवाली प्रथम भारतीय महिला पर्वतारोही
- हाल ही में पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा की पर्वतारोही प्रियंका मोहिते ने दुनिया की दसवीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी ‘माउंट अन्नपूर्णा’ पर चढ़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है ।
- वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बन गईं। प्रियंका मोहिते ने इससे पहले 2013 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट एवरेस्ट’ (8,849 मीटर), 2018 में ‘माउंट ल्होत्से’ (8,516 मीटर), ‘माउंट मकालू’ (8,485 मीटर) और वर्ष 2016 में‘माउंट किलिमंजारो(5,894 मीटर) पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई कीथी|
- ‘प्रियंका मोहिते को महाराष्ट्र सरकार द्वारा वर्ष 2017-2018 के लिए साहसिक खेलों के लिए ‘शिव छत्रपति राज्य पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया है।
‘माउंट अन्नपूर्णा’
- ‘माउंट अन्नपूर्णा’ नेपाल में हिमालय का एक पर्वतीय क्षेत्र है, जिसमें 8,000 मीटर से अधिक ऊँची चोटियाँ हैं।
- माउंट अन्नपूर्णा दुनिया का दसवां सबसे ऊंचा पर्वत है, लेकिन इसे दुनिया के सबसे खतरनाक पहाड़ों में से एक माना जाता है।
- 3 जून, 1950 को, फ्रांसीसी पर्वतारोही मौरिस हर्ज़ोग और लुई लाचेनल ने पहली बार ‘माउंट अन्नपूर्णा’ पर विजय प्राप्त की।
स्रोत – इंडियन एक्सप्रेस