प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन का पोर्टल
हाल ही में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती कृषि मिशन (NMNF) पर पोर्टल लॉन्च किया।
NMNF पोर्टल पर मिशन, संसाधन, कार्यान्वयन की प्रगति, किसान पंजीकरण, ब्लॉग आदि के बारे में सभी जानकारियां देश में प्राकृतिक कृषि के तहत क्षेत्र में राज्यवार हिस्सेदारी उपलब्ध होंगी।
ये जानकारियां किसानों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगी। इससे देश में प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
NMNF के बारे में
- इसका उद्देश्य प्राकृतिक कृषि से जुड़े सर्वोत्तम अभ्यासों को दर्ज करने और इसे प्रसारित करने के लिए संस्थागत क्षमताओं का निर्माण करना है।
- साथ ही, इस कृषि पद्धति को अपनाने वाले किसानों को इसके प्रसार की रणनीति में भागीदार भी बनाना है।
राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के प्रमुख उद्देश्य
- खेती की वैकल्पिक प्रणाली को बढ़ावा देना। इससे बाहरी इनपुट खरीद से मुक्ति मिलेगी और लागत में कमी आएगी।
- देसी गाय और स्थानीय संसाधनों पर आधारित एकीकृत कृषि-पशुपालन मॉडल को लोकप्रिय बनाना। प्राकृतिक कृषि उत्पादों के लिए मानक और प्रमाणन प्रक्रिया का निर्धारण करना तथा उनकी ब्रांडिंग करना।
राष्ट्रीय स्तर पर NMNF का संचालन राष्ट्रीय संचालन समिति (NSC) कर रही है। इस समिति के अध्यक्ष कृषि मंत्री होते हैं।
प्राकृतिक कृषि के बारे में
प्राकृतिक कृषि (भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धतिः NF-BPKP) रसायन मुक्त कृषि प्रणाली है। यह पशुधन और स्थानीय रूप से उपलब्ध संसाधनों पर आधारित है। साथ ही, यह भारतीय परंपरा से भी जुड़ी हुई है।
प्राकृतिक कृषि के लाभः
- प्राकृतिक वनस्पतियों और जीवों के संरक्षण में मदद मिलती है,
- मृदा स्वास्थ्य और उर्वरता को बहाल करने में सहायता प्राप्त होती है,
- यह लागत प्रभावी कृषि पद्धति है,
- इसमें प्राकृतिक/ स्थानीय संसाधन-आधारित आदानों का उपयोग किया जाता है आदि।
स्रोत – द हिन्दू