Upload Your Answer Down Below
प्रश्न – 1917 की रुसी क्रांति का रूस एवं विश्व पर इसके प्रभाव की चर्चा कीजिये। – 10 May
उत्तर –
फरवरी, 1917 मेंरूस में जारशाही के पतन और अक्टूबर माह की घटनाओं को सामान्यतः रूसी क्रांति के रूप में जाना जाता है। लेनिन के नेतृत्व में बोल्शेविक दल ने 1917 की अक्टूबर क्रांति के माध्यम से रूस में सरकार का गठन किया।
रूस पर प्रभाव:
- निरंकुश और प्रतिक्रियावादी राजशाही की समाप्ति।
- रूस का प्रथम विश्व युद्ध से हटना।
- रूस में नियोजित अर्थव्यवस्था का विकास।
- किसान और मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार।
- रूस का आर्थिक व औद्योगिक विकास।
- रुसी महिलाओ की स्थिति में परिवर्तन।
वैश्विक प्रभाव:
- विश्व में साम्यवादी विचारों का प्रसार हुआ और अनेक देशों में साम्यवादी सरकार की स्थापना।
- अर्थव्यवस्था में आर्थिक नियोजन प्रणाली की शुरुआत।
- अनेक देशों में श्रमिक आंदोलनों का विकास तथा श्रमिक संगठनों की स्थापना जैसे आईएलओ की स्थापना।
- श्रमिको के प्रति नया दृष्टिकोण तथा उनके पारिश्रमिक के न्यायपूर्ण वितरण का प्रयास।
- विश्व का दो गुटों में विभाजन तथा शीत युद्ध का आरम्भ।
निष्कर्ष:
यद्दपि 1917 की वोल्शेविक क्रांति के पश्चात रूस में सर्वाधिकारवादी संस्कृति का प्रसार हुआ, परन्तु वोल्शेविक क्रांति ने सच्चे अर्थों में रूस में मजदूर सरकार की स्थापना की। जिसने रूस में एक ऐसी नवीन व्यवस्था स्थापित की जिसमें न तो कोई शोषक था और न कोई शोषित।
Was this article helpful?
YesNo