कांग्रेस की स्थापना के संदर्भ में सेफ्टी वाल्व की अवधारणा का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

Share with Your Friends

प्रश्न – कांग्रेस की स्थापना के संदर्भ में सेफ्टी वाल्व की अवधारणा का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। – 26 July 2021

उत्तर – कांग्रेस की स्थापना

उग्रपंथी नेता लाला लाजपत राय ने काग्रेस को एक सेफ्टी वाल्व कहा। इस सिंद्धात के अनुसार यह आरोप लगाया कि कांग्रेस एक सेफ्टी वाल्व है जो अंग्रेजों को भारत में बढ़ते असंतोष के बारे में जानकारी देता है और 1857 विद्रोह जैसी किसी अन्य स्थिति को रोकने में सहायता करता है।

सेफ्टी वाल्व सिद्धांत के पक्ष में तर्क:

  • यह आरोप लगाया गया कि, कांग्रेस के नेता समाज के बारे में अंग्रेजों को निरंतर आधारभूत जानकारी देतेहैं। इस प्रकार, कांग्रेस के गठन से भारत में होने वाले विद्रोहों को रोकने में ब्रिटिश सक्षम होंगे।
  • ब्रिटिश मामूली सुधार करते हैं और कांग्रेस के नेताओं में आश्वासन जताते हैं कि आगे बड़े सुधार किए जाएंगे, जिसके कारण कांग्रेस नेता विद्रोह की तरफ नहीं बढ़ पाते।
  • कांग्रेस का गठन निवृत्त सिविल सेवक ए.ओ. ह्यूम द्वारा किया गया था। यह भी आरोप लगाया गयाथाकि ब्रिटिश प्रशासन ने कांग्रेस जैसे संगठन को दबाया नहीं, क्योंकि अंग्रेजों ने इसकी स्थापना अपने हितों को पूरा करने के लिए की थी।

सेफ्टी वाल्व सिद्धांत के पक्ष में तर्क:

  • कांग्रेस की शुरुआत से ही, ब्रिटिश सरकार का कांग्रेस के प्रति शत्रुतापूर्ण दृष्टिकोण रहा था। इस बात कीपुष्टि उस घटना से होती है, जब लॉर्ड डफरिन ने सर सैय्यद अहमद खान को मुसलमानों को कांग्रेस से दूर रखने के लिए कहा था। प्रारंभिक कांग्रेस ने स्थानीय नेताओं को एकजुट करने और इस प्रकार भारत के एकीकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएं।
  • प्रारंभिक कांग्रेस ने महत्त्वपूर्ण मांगों को उठाया और इसलिए कांग्रेस के प्रारंभिक चरण में ब्रिटिश शासन को निरंतर चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
  • आरंभिक कांग्रेस ने महिलाओं के सशक्तिकरण, समाज में समानता, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के मूल्योंअपनाया। यह मूल्य कांग्रेस अस्तित्व के साथ सहबद्ध थे और ये राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान महत्वपूर्णसाबित हुए।

निष्कर्ष:

बिपिन चंद्र के अनुसार, यद्दपि ह्यूम ने कांग्रेस की स्थापना तड़ित चालक के रूप में की, परन्तु इसने उत्प्रेरक का कार्य किया जिससे राष्ट्रवादियों को एक मंच में एकत्र होने एवं कांग्रेस का गठन करने में सहायता मिली।

Download our APP – 

Go to Home Page – 

Buy Study Material – 

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

UPSC IAS Best Online Classes & Course At Very Affordable price

Register now

Youth Destination Icon