पनडुब्बी केआरआई नंगला समुद्र में डूबी
हाल ही में इंडोनेशियाई नौ सेना की पनडुब्बी ‘केआरआई नंगला’ गहरे समुद्र में अपने 53 क्रू सदस्यों के साथ बाली (इंडोनेशिया) के पास डूब गई थी।
इंडोनेशियाई नौसेना ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडोनेशियाई पनडुब्बी 21 अप्रैल, 2021 को एक टारपीडो ड्रिल का संचालन करते हुए लापता हो गई थी।
हालांकि अभी तक इंडोनेशियाई नौसेना को पनडुब्बी के लापता होने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं प्राप्त हुई है।
‘केआरआई नंगला’
- केआरआई नंगला – 402 जर्मनी की ‘टाइप -209 डीजल-इलेक्ट्रिक अटैक’ पनडुब्बी है| इसका वजन 1,300 टन है । इसका निर्माण वर्ष 1978 में शुरू हुआ और यह पनडुब्बी अक्टूबर 1981 में इंडोनेशिया को प्राप्त हुई।
- ‘नंगला’ जैसी पनडुब्बियों में कम से कम 260 मीटर की दूरी को एक सुरक्षित गहराई माना जाता है। इसके नीचे की गहराई को ‘क्रश डेप्थ’ के रूप में जाना जाता है, जहाँ पानी का वजन इतना अधिक हो जाता है कि पनडुब्बी के लिए इसे सहन करना लगभग असंभव होता है।
- नौसेना द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार, सोनार स्कैन ने पनडुब्बी का पता 850 मीटर (2,790 फीट) की गहराई पर लगाया, जो ‘नंगला’ की डाइविंग रेंज के नीचे है और ‘क्रश डेप्थ’ में शामिल है।
- विदित हो कि इंडोनेशिया की नौसेना के पास इसको मिलकर कुल पांच पनडुब्बियां थीं, जिनमें दो जर्मन निर्मित ‘टाइप -209’ पनडुब्बियां और तीन दक्षिण कोरियाई निर्मित पनडुब्बियां शामिल थीं।
स्रोत – द हिन्दू