न्यूट्रास्युटिकल उत्पाद
हाल ही में सुलभ, मानकीकृत और सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) केंद्रों ने, अपने ग्राहकों के लिए प्रोटीन पाउडर और बार, माल्ट-आधारित खाद्य पूरक और ‘इम्युनिटी बार’ सहित न्यूट्रास्यूटिकल उत्पाद अपनी सूची में शामिल किए हैं।
न्यूट्रास्युटिकल उत्पाद क्या है
- ‘न्यूट्रास्युटिकल्स’ (Nutraceuticals) एक ‘अम्ब्रेला शब्द’ है, जिसका उपयोग खाद्य स्रोतों से प्राप्त- खाद्य पदार्थों में पाए जाने वाले मूल पोषक मात्रा के अलावा, अतिरिक्त स्वास्थ्य-लाभकारी- किसी भी उत्पाद का वर्णन करने के लिए किया जाता है।
- न्यूट्रास्युटिकल उत्पादों (Nutraceuticals) को सामान्य स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, लक्षणों को नियंत्रित करने और घातक प्रक्रियाओं को रोकने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ‘गैर-विशिष्ट जैविक उपचार’ के रूप में माना जा सकता है।
- “न्यूट्रास्युटिकल” शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है – न्यूट्रीयंट (Nutrient) अर्थात “पोषक तत्व” (एक पौष्टिक खाद्य घटक), और “फार्मास्युटिकल” (चिकित्सा दवा)।
स्रोत – द हिंदू