नेशर रामला होमो टाइप
नेशर रामला होमो टाइप
हाल ही में इज़राइल के शोधकर्त्ताओं ने एक अज्ञात प्राचीन मानव की पहचान की है, यह मानव तकरीबन 100,000 वर्ष पूर्व मौजूद मानवीय प्रजाति के साथ रहता था।
मुख्य बिंदु
- शोधकर्त्ताओं का कहना है कि रामला शहर से प्राप्त यह अवशेष बहुत प्राचीन मानव समूह के ‘अंतिम बचे’ हुए अवशेषों में से एक का प्रतिनिधित्त्व करता है।
- खोजकर्त्ताओं ने इस खोज में एक व्यक्ति की आंशिक खोपड़ी और जबड़ा प्राप्त किया है, जो कि 140,000 और 120,000 वर्ष पहले मौजूद था।
- इनका विज्ञानिक विश्लेषण करने से पता चला कि जिस व्यक्ति के अवशेषों की खोज की गई है वह पूरी तरह से होमो सेपियन्स अर्थात आधुनिक मानव से मेल नहीं खाता है।
- इसके अलवा उनकी विशेषताएँ पूरी तरह निएंडरथल मानव से भी नहीं मिलती हैं, जो कि उस समय उस क्षेत्र में निवास करने वाली एकमात्र अन्य मानव प्रजाति थी।
- बल्कि यह प्रजाति दोनों अन्य मानव प्रजातियों के बीच भी मौजूद थी, जिसकी पहचान अब तक आधुनिक विज्ञान द्वारा नहीं हो पाई है।
- इसके विश्लेषण के आधार पर कहा जा सकता है कि प्राचीन काल में विभिन्न होमो प्रजातियों के बीच इंटरब्रीडिंग अपेक्षाकृत एक सामान्य प्रक्रिया थी।
स्रोत : द हिन्दू
[catlist]