नाटो का Steadfast Defender 21 युद्ध अभ्यास
रूस के साथ तनाव बढ़ने पर हाल ही में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) यूरोप में ‘दृढ़ रक्षक’ “Steadfast Defender 21 War Games” युद्ध अभ्यास आयोजित किया गया है।
मुख्य बिंदु
इस युद्ध अभ्यास में नाटो सैनिक, युद्धपोत और दर्जनों विमान आदि भाग ले रहे हैं। यह युद्ध अभ्यास सम्पूर्ण अटलांटिक, यूरोप और काला सागर क्षेत्र में हो रहा हैं।
- नाटो के किसी एक सदस्य पर हमला होने पर जवाबी कार्यवाई करने के उद्देश्य से इस युद्ध अभ्यास का आयोजन हो रहा है। यह अमेरिका से सैनिकों को तैनात करने के लिए नाटो की क्षमता का परीक्षण भी करना चाहता है।
- यह अभ्यास यूक्रेन के साथ सीमा क्षेत्र में हजारों सैनिकों को भेजने के रूस के फैसले के बाद प्रारंभ किया गया है। वर्ष 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर रूसी सैनिकों द्वारा अधिग्रहण के बाद अब तक की सबसे बड़ी रक्षा खर्च पहल शुरू की थी।
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो)
- नाटो ने कहा है कि यह सैन्य अभ्यास विशेष रूप से रूस को लक्षित नहीं करते हैं।
- नाटो 30 यूरोपीय और उत्तरी अमेरिकी देशों का एक अंतर सरकारी सैन्य गठबंधन है। इस संगठन का मुख्यालय बेल्जियम में है। नाटो (North Atlantic Treaty Organization – NATO) उत्तरी अटलांटिक संधि के अनुसार कार्य करता है। इस संधि पर 1949 में हस्ताक्षर किए गए थे। नाटो में सामूहिक रक्षा की एक प्रणाली सम्मिलित है। इसमें यदि किसी सदस्य पर बाहरी देश द्वारा हमला किया जाता है, तो संगठन के सभी देश आपस में एक दूसरे को रक्षा प्रदान करते हैं।
स्रोत – द हिन्दू