नागोर्नो-काराबाख़ क्षेत्र (Nagorno-Karabakh region)
हाल ही में नागोर्नो-काराबाख़ में आर्मेनिया ने एक बार फिर से कब्जा किए गए क्षेत्र में एक छद्म युद्ध शुरू कर दिया है। विदित हो कि नागोर्नो-काराबाख़ का क्षेत्र पिछले साल से विवादित मुद्दा बना हुआ है।
मुख्य बिंदु
- नागोर्नो-काराबाख़ क्षेत्र काराबाख़ पर्वत श्रेणी में स्थित दक्षिण काकेशस का स्थलरुद्ध क्षेत्र है। इसे आर्त्शाख़ (Artsakh) नाम से भी जाना जाता है।
- इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता के तौर पर अज़रबैजान का हिस्सा माना जाता है,लेकिन इसकी आबादी बहुसंख्यक अर्मेनियाई है।
- सोवियत संघ के घटक गणराज्यों में बढ़ते तनाव के दौरान,1980 के दशक मेंनागोर्नो-काराबाख़ क्षेत्र के लोगों द्वारा आर्मेनिया में सम्मिलित होने के लिए मतदान किया था, जिसके बाद युद्ध छिड़ चला आ रहा था और जिसे 1994 में युद्ध विराम के साथ समाप्त किया गया।
- अज़रबैजान ने तुर्की के लड़ाकू ड्रोन और अंकारा से मिले अन्य हथियारों के सहयोग से अलगाववादी आर्मेनिया क्षेत्र में अपने क्षेत्रों को वापस अपने कब्जे में शामिल कर लिया।
- विदित हो कि इस लड़ाई में अब तक 6,000 लोग मारे गए हैं और इसका अंत नवंबर में रूस की मध्यस्था से संघर्ष विराम के साथ हुआ।
- इस लड़ाई के परिणामस्वरूप, अर्मेनियाई लोगों द्वारा 1990 के दशक में सोवियत संघ के भंग होने के पश्चात् हुए युद्ध में जीते गए क्षेत्रों से इन्हें बाहर कर दिया गया।
स्रोत: द हिन्दू