तिरुक्कुरल
हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री तथा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री द्वारा तमिल ग्रन्थ तिरुक्कुरल का टोक पिसिन भाषा में विमोचन किया गया।
- टोक पिसिन पापुआ न्यू गिनी की आधिकारिक भाषा है। यह तमिल भाषा में लिखी गई एक प्रसिद्ध कृति है। इस रचना का काल ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी से लेकर ईसा की छठवीं शताब्दी के बीच माना जाता है।
- ‘तिरुक्कुरल’ के सूत्र या पद्य जीवन के प्रत्येक पहलू से संबंधित हैं, यह नीतिशास्त्र की महान् रचना है। तमिल संस्कृति और जीवन पर इसका अत्यधिक प्रभाव पड़ा है।
- यह 1,330 दोहों (कुरलों) का एक संग्रह है जो नैतिकता, शासन, प्रेम और आध्यात्मिकता सहित जीवन के विभिन्न पहलुओं से संबंधित हैं।
स्रोत – द हिन्दू