टैलिसमैन सेबर एक्सरसाइज (Exercise Talisman Sabre)
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया द्वारा अपने 2023 में होने वाले सबसे बड़े युद्धाभ्यास ‘टैलिसमैन सेबर एक्सरसाइज (Exercise Talisman Sabre)’ में शामिल होने के लिए भारत को आमंत्रित किया जाएगा।
मुख्य बिंदु
- हाल ही संपन्न हुआ ‘टैलिसमैन सेबर’ 2021, ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल (ADF) और अमेरिकी सेना के बीच सबसे बड़ी द्विपक्षीय संयुक्त प्रशिक्षण कार्रवाही थी।
- इसमें स्थल, वायु और समुद्र में 7 देशों के लगभग 17,000 सैन्य कर्मियों ने हिस्सा लिया था। इसके अलावा इस सैन्याभ्यास में कनाडा, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया और यू.के. भाग लेने वाले अन्य देश थे।
स्रोत – द हिन्दू