जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (James Webb Space Telescope – JWST) द्वारा बृहस्पति ग्रह की नई तस्वीरें
हाल ही में नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (James Webb Space Telescope – JWST) ने बृहस्पति ग्रह की नई तस्वीरें ली गई हैं।
बृहस्पति की नई तस्वीरों में विशाल तूफान, रंगीन ऑरोरा (ध्रुवीय ज्योति), धुंधले वलय और इसके दो छोटे उपग्रह- अमाल्थिया और एड्रास्टिया की तस्वीरें शामिल हैं।
JWST, एक अवरक्त मुख्य वेधशाला है। यह वेधशाला नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के बीच एक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग है।
इसका मुख्य लक्ष्य ब्रह्मांड के इतिहास को उजागर करने के लिए ब्रह्मांड का अध्ययन करना है।
बृहस्पति के बारे में
अवस्थितिः यह क्रम में सूर्य से पांचवां ग्रह है और सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह भी है।
वलयः इसके कई वलय हैं, लेकिन शनि ग्रह के विपरीत, बृहस्पति के वलय बहुत धुंधले हैं और धूल से बने हैं, न कि बर्फ से।
सबसे छोटा दिन: सौरमंडल में इसका दिन सबसे छोटा होता है (केवल 10 घंटे का दिन होता है)।
उपग्रह: बृहस्पति के 79 उपग्रह हैं। शनि के सर्वाधिक 82 उपग्रह हैं।
बृहस्पति के चार सबसे बड़े उपग्रह हैं – आयो, यूरोपा, गैनिमीड और कैलिस्टो।
विशाल लाल धब्बेः इस पर विशाल लाल धब्बे (ग्रेट रेड स्पॉट) जैसे बड़े तूफान मौजूद हैं, जो सैकड़ों वर्षों से सक्रिय हैं।
हाल ही में, तीन छोटे अंडाकार धब्बे विलय के पश्चात छोटे लाल धब्बे बन गए गए। इसका आकार बड़े लाल धब्बे के आकार का लगभग आधा था।
ऑरोराः बृहस्पति का चुंबकीय क्षेत्र भी उसके ध्रुवों पर आकर्षक ऑरोरा उत्पन्न करता है। ऑरोरा ऊपरी वायुमंडल के परमाणुओं के साथ सौर पवन के ऊर्जावान कणों से संपर्क के कारण निर्मित होता है।
स्रोत –द हिन्दू