जेनेटिकली मॉडिफाइड रबड़ का पौधा
हाल ही में, असम में गुवाहाटी में रबड़ बोर्ड के ‘सरुतरी अनुसंधान फार्म’ में संसार का पहला आनुवंशिक रूप से संशोधित (Genetically Modified- GM) रबड़ का पौधा लगाया गया है।
मुख्य बिंदु
- इस पौधे को केरल में स्थित ‘भारतीय रबड़ अनुसंधान संस्थान’ (RRII) द्वारा विकसित किया गया था।
- इसमें मैंगनीज युक्त सुपर ऑक्साइड डिसम्यूटेज (MnSOD) जीन को अंतर्वेशित कराया गया है, और यह GM रबड़, शीत ऋतु मे पड़ने वाली भीषण ठंड का मुकाबला करने में सक्षम होगी।
- विदित हो कि, कड़ाके की ठंड, रबड़ के पौधों के विकास को प्रभावित करने वाला एक प्रमुख कारक होता है। GM रबड़ में प्रयुक्त मैंगनीज युक्त सुपरऑक्साइड डिसम्यूटेजजीन को रबड़ के पौधे से ही लिया गया है।
स्रोत – द हिन्दू