जियो इमेजिंग उपग्रह जीसैट 1

जियो इमेजिंग उपग्रह जीसैट-1

हाल ही में इसरो के ‘जियो इमेजिंग उपग्रह जीसैट-1’ (GISAT-1) का प्रक्षेपण विफल हो गया है । इस प्रक्षेपण के माध्यम से ‘भू-प्रेक्षण उपग्रह’ EOS-03 को एक भू-तुल्यकालिक अंतरण कक्षा  (Geosynchronous Transfer Orbit: OTO) में स्थापित किया जाना था।

इसे अंतत: GSLV-FI0 रॉकेट के माध्यम से भू-स्थैतिक कक्षा (geosynchronous earth orbit -GEO) तक प्रक्षेपित किया जाना निर्धारित था ।

भू-प्रेक्षण उपग्रह’ EOS-03

  • यह उपग्रह पृथ्वी का वास्तविक-समय प्रेक्षण एवं चित्रण करने में सक्षम है, इसका उपयोग प्राकृतिक आपदाओं, प्रासंगिक घटनाओं और किसी भी अल्पकालिक घटनाओं की त्वरित निगरानी हेतु किया जा सकता है। इस उपग्रह को दस वर्ष तक सेवा देने के लिए डिजाईन किया गया था।
  • यह मिशन इस कारण विफल हो गया, क्योंकि क्रायोजेनिक उच्च चरण (GSLV का तृतीय चरण) में तकनीकी विसंगति के कारण प्रज्वलन (ignition) नहीं हो सका था।
  • क्रायोजेनिक चरण अंतरिक्ष प्रक्षेपण यानों का अंतिम चरण होता है। यह तरल ऑक्सीजन (LOX) और तरल हाइड्रोजन (LH2) का प्रणोदक (propellants) के रूप में उपयोग करता है।

भू-तुल्यकालिक उपग्रह प्रमोचन यान (GSLV) के बारे में:

  • GSLVएक तीन चरणों वाला उपभोजित (expendable) अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान है। इसे भूस्थिर कक्षा (Geostationary transfer orbit–GTO) में उपग्रहों और अन्य स्पेस ऑब्जेक्ट्स का प्रमोचन करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसे इसरो द्वारा अभिकल्पित, विकसित और संचालित किया जाता है।
  • जीएसएलवीमार्क II (GSLV Mark II), भारत द्वारा निर्मित सबसे बड़ा प्रक्षेपण यान है।

GTO और GEO के बारे में

  • GEO में उपग्रह, पृथ्वी की समान गति से संचरण करके पृथ्वी के घूर्णन का अनुसरण करते हुए पश्चिमसे पूर्व की ओर भूमध्य रेखा के ऊपर पृथ्वी का परिक्रमण करते हैं।
  • अंतरण कक्षाएँ विशेष प्रकार की कक्षाएं होती हैं। इनका उपयोग एक कक्षा से दूसरी कक्षा में जाने के लिए किया जाता है।
  • इनबिल्ट मोटर्स से अपेक्षाकृत कम ऊर्जा का उपयोग करके, उपग्रह या अंतरिक्ष यान एक कक्षा से दूसरी कक्षा में जा सकता है।
  • इससे उपग्रह वास्तव में प्रक्षेपण यान की आवश्यकता के बिना GEO जैसी उच्च-तुंगता वाली कक्षा तक प्रमोचित होने में सक्षम हो जाता है, जिसके लिए अधिक प्रयास की आवश्यकता होती है।

स्रोत –द हिन्दू

Download Our App

More Current Affairs

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities

Enroll Now For UPSC Course