जापान ने स्वेज नहर (Suez Canal) के लिए वैकल्पिक मार्ग प्रस्तावित किया

जापान ने स्वेज नहर (Suez Canal) के लिए वैकल्पिक मार्ग प्रस्तावित किया

  • विदित हो कि, अप्रैल 2021 में, एवर गिवेन (Ever Given) नामक एक कंटेनर जहाज ने स्वेज नहर के मार्ग को बंद कर दिया था, जिस वजह से 400 से अधिक जहाजकी आवाजाही प्रभावित हुई थी । जिस कारण वैश्विक व्यापार को 9 बिलियन डालर का नुकसान हुआ। इस घटना को बाद में ‘स्वेज नहर नाकाबंदी’ (Suez Canal Blockade) कहा जाने लगा है।
  • इस घटना से जापान स्वेज मार्ग की कमजोरियों के चलते इतना प्रभावित हुआ कि उसने अब अपने व्यापार हेतु संभावित मार्गों के विकल्पों की खोज कर दी है।

स्वेज नहर के विकल्प

  • जापान ने मुख्यतः अपने संभावित विकल्पों में रूस के दो मार्गों को चुना है, इसमें एक है ट्रांस-साइबेरियन रेलवे (Trans-Siberian Railway) और दूसरा है उत्तरी समुद्री मार्ग (Northern Sea Route)।
  • मई 2018 में, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने “राष्ट्रीय लक्ष्यों पर कार्यकारी आदेश और रूसी संघ के रणनीतिक उद्देश्य” (Executive Order on National Goals and Strategic Objectives of the Russian Federation) पर हस्ताक्षर किए थे।
  • विदित हो कि आर्कटिक की बर्फ पिघलने से उत्तरी समुद्री मार्ग का एक व्यवहार्य मार्ग निर्मित होता जा रहा है। हालाँकि जून से दिसंबर के बीच इन मार्गों पर आइसब्रेकर की आवश्यकता होती है।
  • अब जापान इस क्षेत्र के माध्यम से अपने व्यापारिक जहाजों को चालू कर रहा है। हालंकि इससे पहले अनौपचारिक रूप से वर्ष 2020 में इस मार्ग से 133 से अधिक जापानी जहाजों का आवागमन हुआ था ,जबकि यह 2019 में केवल 87 जहाजों का आवागमन हुआ था।
  • समुद्री मार्गों के अतरिक्त जापान ट्रांस साइबेरियन रेलवे का उपयोग भी करने की कोशिश कर रहा है।

ट्रांस साइबेरियन रेलवे (Trans Siberian Railway)

  • यह रूस की रेलवे का एक नेटवर्क है जो पश्चिमी रूस को पूर्वी रूस से जोड़ता है। यह मास्को से शुरू होता है और व्लादिवोस्तोक (Vladivostok) पर समाप्त होता है। व्लादिवोस्तोक उत्तर कोरिया-रूस सीमा के करीब है।

स्रोत – द हिन्दू

Download Our App

More Current Affairs

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities

Enroll Now For UPSC Course