ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट
हाल ही में विश्व बैंक ने ‘ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट जारी की है।
मुख्य निष्कर्षः
वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर के घटकर वर्ष 2022 में 4.1% और वर्ष 2023 में 3.2% होने की संभावना है। वर्ष 2021 में यह5.5% थी। चालू वित्त वर्ष में भारत की वार्षिक वृद्धि दर 8.3 प्रतिशत, वर्ष 2022-23 में 8.7 प्रतिशत और वर्ष 2023-24 में 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
दक्षिण एशिया के संदर्भ में विशेष जोखिमः
- ओमीक्रॉन के फैलने से आवाजाही पर रोक लगने और बाहरी मांग के कम होने से आर्थिक गतिविधियों में बाधा आएगी।
- यह क्षेत्र निर्धनता, बीमारी, बाल मृत्यु दर और खाद्य कीमतों में जलवायु-प्रेरित वृद्धि के प्रति सुभेद्य बना हुआ है।
स्रोत –द हिन्दू