गामा किरण विस्फोट या प्रस्फुटन (GRB)
हाल ही में खगोलविदों ने अब तक की सबसे चमकीली प्रकाश की चमक का अवलोकन किया है।
यह चमक पृथ्वी से 2.4 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर घटित एक परिघटना से उत्पन्न हुई है। यह घटना गामा किरण विस्फोट या प्रस्फुटन है। इसे GRB221009A नाम दिया गया है।
इस प्रकार का GRB तब होता है, जब एक विशाल तारे का सुपरनोवा में विस्फोट होता है। इससे अधिकांश मामलों में एक ब्लैक होल का निर्माण होता है। GRB बिग बैंग के बाद से ब्रह्मांड में देखे गए सबसे शक्तिशाली विस्फोट हैं।
वे संक्षिप्त, लेकिन तीव्र गामा विकिरण की चमक हैं। इन विस्फोटों से उतनी ऊर्जा उत्पन्न होती है, जितनी सूर्य अपने पूरे 10 बिलियन वर्ष के अस्तित्व के दौरान उत्सर्जित करेगा।
स्रोत – द हिन्दू