कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (KNPP) तमिलनाडु
हाल ही में रूस के राज्य संचालित परमाणु ऊर्जा निगम, रोसाटॉम ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र की इकाई 6 का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विद्युत संयंत्र की छह इकाइयों के संचालित होने पर इसे 6000 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन की संयुक्त क्षमता प्राप्त होगी।
- रूस वर्ष 1988 के अंतर-सरकारी समझौते और वर्ष 1998 एवं वर्ष 2008 में अनुवर्ती समझौतों के तहत KNPP का निर्माण कर रहा है।
- KNPP, आयातित PWR (प्रेशराइज्ड वाटर रिएक्टर) तकनीक का उपयोग करने वाला भारत का पहला परमाणु संयंत्र है।
- भारत में मौजूदा परमाणु ऊर्जा संयंत्र दबाव वाले हैवी वाटर रिएक्टर या बॉयलिंग वाटर रिएक्टर प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हैं।
- इसे न्यूक्लियर पॉवर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) द्वारा विकसित किया जा रहा है।
स्रोत – द हिन्दू