कावी चित्रकारी
कावी चित्रकारी, पुर्तगालियों द्वारा आरंभ की गई भित्ति चित्रकारी की एक शैली है। इसमें चमकीले लाल और सफेद रंगों का प्रयोग किया जाता है।
- इसे फ्रेस्को की भांति गीले पलस्तर पर संपादित किया जाता है। फ्रेस्को ताजा चूने के पलस्तर पर भित्ति चित्र बनाने की एक तकनीक है।
- इसका नाम काव से लिया गया है। यह लैटेराइट मृदा में पाया जाने वाला एक लाल वर्णक है। इसका उपयोग पलस्तर की सफेद पृष्ठ-सतह पर चित्र बनाने के लिए किया जाता है। कावी (Kaavi) चित्रकारी में एकमात्र लाल रंग का ही उपयोग किया जाता है।
- यह चित्रकारी कोंकण क्षेत्र में विशेष रूप से गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के मंदिरों में देखी जा सकती है।
स्रोत – द हिन्दू