काला सागर में ब्रिटिश युद्धपोत द्वारा रुसी जल सीमा का उल्लंघन
हाल ही में रूस ने ब्रिटेन पर आरोप लगाया है कि ब्रिटिश युद्धपोत ने काला सागर में उनकी क्षेत्रीय जल सीमा का उल्लंघन किया है। हालांकि ब्रिटेन और दुनिया के अधिकांश देशों द्वारा इस क्षेत्र को यूक्रेन की सीमा के तौर पर जाना जाता है।
विदित हो कि रूस द्वारा वर्ष 2014 में क्रीमिया प्रायद्वीप की यूक्रेन से अधिग्रहण कर लिया था इस वजह से रूस इस कब्ज़े वाले क्षेत्र के तट के आसपास के क्षेत्रों को अपने क्षेत्रीय जल के रूप में मानता है।
मुख्य तथ्य
काला सागर एक अंतर्देशीय समुद्र है, जो सुदूर-दक्षिण-पूर्वी यूरोप और एशिया महाद्वीप के सुदूर-पश्चिमी किनारों तथा तुर्की देश के मध्य भाग में स्थित है।रोमानिया, बुल्गारिया, यूक्रेन, रूस, जॉर्जिया और तुर्की की सीमा इस सागर से मिलती है ।
काला सागर की अवस्थिति
यह पहले, बोस्पोरस जलडमरूमध्य के माध्यम से फिर मरमरा सागर और डार्डानलीज़ जलडमरूमध्य के माध्यम से भूमध्य सागर से जुड़ता है। यह दक्षिण में एजियन सागर और क्रेत सागर से लगा हुआ है। काला सागर, केर्च जलडमरूमध्य (Kerch Strait) द्वारा आज़ोव सागर से भी जुड़ा हुआ है।
काला सागर- एनोक्सिक जल
- काला सागर के जल में ऑक्सीजन की भारी कमी है एवं इसका पानी हाइपोक्सिया की अधिक गंभीर स्थिति में है।
- विदित हो कि एनोक्सिक जल समुद्र के पानी, ताज़े पानी या भूजल के वे क्षेत्र है, जहाँ घुलित ऑक्सीजन की मात्र में कमी होती है।
- यह स्थिति आमतौर पर उस क्षेत्र में पाई जाती है, जहाँ आसपास के जल निकायों से जल विनिमय कम आता हो या पूर्णतः प्रतिबंधित होता है।
- काला सागर एक मेरोमिक्टिक बेसिन के साथ सबसे बड़ा जल निकाय है, जिसका मतलब है कि यहाँ समुद्र की निचली और ऊपरी परतों के बीच पानी की आवाजाही एक दुर्लभ घटना है।
- एनोक्सिक स्थिति समुद्र में यूट्रोफिकेशन की प्रक्रिया की उपस्थिति के कारण भी होती है।
समुद्र से गुज़रने संबंधी अंतर्राष्ट्रीय नियम
‘यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन ऑन द लॉ ऑफ द सी, 1982’ समुद्र परिवहन संबंधी अंतर्राष्ट्रीय कानून है जो एक जहाज़ को दूसरे राज्य के क्षेत्रीय जल से गुज़रने की अनुमति देता है, यह अनुमति तभी तक है जब तक कि यह उसकी सुरक्षा को प्रभावित नहीं करता हो।
स्रोत – द हिन्दू