कमोडिटी मार्केट आउटलुक
हाल ही में विश्व बैंक द्वारा ‘कमोडिटी मार्केट आउटलुक’ रिपोर्ट प्रकाशित की गई है एक है।
इसके प्रमुख निष्कर्ष निम्नलिखित हैं:
- पिछले दो वर्षों में ऊर्जा मूल्यों में वृद्धि हुई है। यह बढ़ोतरी वर्ष 1973 के तेल संकट के बाद सबसे बड़ी वृद्धि रही है।
- खाद्य वस्तुओं और उर्वरकों के लिए मूल्य वृद्धि वर्ष 2008 के बाद से सर्वाधिक रही है। उर्वरक उत्पादन आगत के रूप में प्राकृतिक गैस पर निर्भर करता है।
- युद्ध के कारण वैश्विक खाद्य और ईंधन की कीमतों में वृद्धि कम से कम वर्ष 2024 के अंत तक जारी रहने की संभावना है। इससे मुद्रास्फीति जनित मंदी (stagflation) का जोखिम भी बढ़ सकता है।
विश्व बैंक:
- अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की स्थापना एक साथ वर्ष 1944 में अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन के दौरान हुई थी।
- अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) को ही विश्व बैंक के रूप में जाना जाता है।
- विश्व बैंक समूह विकासशील देशों में गरीबी को कम करने और साझा समृद्धि का निर्माण करने वाले स्थायी समाधानों के लिये काम कर रहे पाँच संस्थानों की एक अनूठी वैश्विक साझेदारी है।
सदस्य : इसके 189 सदस्य देश हैं। भारत भी एक सदस्य देश है।
विश्व बैंक द्वारा प्रकाशित प्रमुख रिपोर्ट
- ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस।
- ह्यूमन कैपिटल इंडेक्स।
- वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट।
- माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ।
- ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स।
स्रोत – द हिंदू