उझ बहुउद्देशीय परियोजना
हाल ही में केंद्र सरकार ने जम्मू और कश्मीर के कठुआ क्षेत्र में उझ बहुउद्देशीय परियोजना की प्रगति की समीक्षा की है।
उझ, रावी नदी की एक सहायक नदी है।
उझ परियोजना के तीन घटक हैं –
- जल विद्युत उत्पादन,
- सिंचाई और
- पेयजल।
यह सिंधु जल संधि, 1961 के अनुसार भारत को आवंटित पूर्वी नदियों (रावी, व्यास और सतलुज) के जल उपयोग में भी वृद्धि करेगी।
सिंधु जल संधि, सिंधु नदी के जल के उपयोग के लिए भारत, पाकिस्तान और विश्व बैंक के बीच त्रिपक्षीय संधि है।
स्रोत –द हिन्दू