प्रकृति और लोगों के लिए उच्च आकांक्षा गठबंधन (HAC)
भारत ने हाल ही में देशों से ‘प्रकृति और लोगों के लिए उच्च आकांक्षा गठबंधन (HAC) में शामिल होने का आग्रह किया है।
भारत COP 15 के दौरान इसमें शामिल हुआ था।
- HAC एक अंतर सरकारी समूह है। यह प्रकृति और लोगों के लिए एक वैश्विक समझौते का समर्थन कर रहा है। यह प्रजातियों की तीव्र हानि को रोक सकता है। साथ ही, महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी-तंत्रों की रक्षा कर सकता है, जो हमारी आर्थिक सुरक्षा के स्रोत हैं।
- इस गठबंधन का उद्देश्य वर्ष 2030 तक विश्व की कम से कम 30 प्रतिशत भूमि और महासागरों की रक्षा के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय समझौते को बढ़ावा देना है। इसे जैविक विविधता पर कन्वेंशन (CBD) के तहत 30×30 लक्ष्य भी कहा जाता है।
स्रोत –द हिन्दू