ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके श्रमिकों की संख्या हाल ही में बढ़कर 4 करोड़ से अधिक हो गई है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने असंगठित कामगारों का राष्ट्रीय डेटाबेस (National Database of Unorganized Workers: NDUW) सृजित करने के लिए ई-श्रम पोर्टल को विकसित किया है। इसका उद्देश्य उनकी रोजगार योग्यता को व्यापक रूप से बढ़ाना तथा उन तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभों का विस्तार करना है।
यह असंगठित श्रमिकों के लिए निर्मित किया गया पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है।यदि कोई कर्मचारी ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है और दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है तथा दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो जाती है या वह स्थायी रूप से दिव्यांग हो जाता है तो ऐसी स्थिति में उसे या उसके परिवार को 20 लाख रुपये की राशि और उसकी आंशिक दिव्यांगता की स्थिति में 1.0 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
स्रोत – द हिन्दू