ईज ऑफ़ लॉजिस्टिक पोर्टल
हाल ही में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (FIEO) द्वारा ईज ऑफ़ लॉजिस्टिक पोर्टल लॉन्च किया गया है। इसका उद्देश्य निर्यातकों को अपनी आवश्यकताओं को प्रस्तुत करने के प्रावधानों के साथ कंटेनर की मांग को व्यवस्थित तरीके से पूर्ण करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना है।
FIEO, निर्यात संवर्धन संगठनों का एक शीर्ष निकाय है। इसे संयुक्त रूप से वाणिज्य मंत्रालय और निजी व्यापार एवं उद्योग द्वारा स्थापित किया गया है।
यह पोर्टल निर्यातकों और लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाताओं को व्यापार पर चर्चा करने एवं व्यापार को अंतिम रूप देने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
यह अखिल भारतीय आधार पर लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाताओं द्वारा पूर्ण की जाने वाली निर्यातकों की लॉजिस्टिक्स आवश्यकताओं (समुद्री माल ढुलाई, हवाई माल ढुलाई आदि) को भी प्रदर्शित करता है।
स्रोत – द हिन्दू