इंडोनेशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिला

इंडोनेशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिला

  • हाल ही में इंडोनेशिया की श्रीविजया एयरलाइन का एक विमान बोइंग 737-500 जावा सागर के पास के दुर्घटना ग्रस्त हो गया था।
  • इंडोनेशिया की नौसेना ने इस विमान के ब्लैक बॉक्स को जावा सागर से खोज निकाला है और मृतकों की पहचान के साथ दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इंडोनेशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिला

जावा सागर

  • जावा सागर पूर्वी एशियाई देश इंडोनेशिया के जावा द्वीप के ठीक उत्तर में स्थित एक सागर है।
  • इसके उत्तर में दक्षिण चीन सागर और पूर्व में फ्लोरस सागर स्थित है। कम औसत गहराई वाले इस सागर का क्षेत्रफल लगभग 2 लाख वर्ग किलोमीटर है।
  • मत्स्य आखेट जावा सागर में होने वाली प्रमुख आर्थिक गतिविधि है। क्षेत्र में समुद्री जीवों की 3,000 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। करीमुंजवा राष्ट्रीय उद्यान जावा सागर के क्षेत्र में ही स्थित हैं।

ब्लैक बॉक्स

  • किसी भी वाणिज्यिक अथवा निगम के विमान में एक कॉकपिट शब्द रिकॉर्डर और एक उड़ान डाटा रिकॉर्डर अनिवार्य रूप से होता है। इन दोनों को ही बोलचाल की भाषा में ब्लैक बॉक्स कहा जाता है।
  • जब विमान हवा में होता है उस समय इन बोक्सों का कोई काम नहीं होता, परन्तु जब दुर्घटना हो जाती है तो इनसे पता चलता है कि दुर्घटना के ठीक पहले विमान में क्या-कुछ घटा।
  • यदि विमान समुद्र के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त होता है तो ये ब्लैकबॉक्स पानी के अन्दर चले जाते हैं, उस दशा में पानी के अंदर काम करने वाली एक मशाल (Underwater Locator Beacon – ULB) से उनकी खोज की जाती है। ब्लैक बॉक्स पानी के अन्दर 14,000 फुट गहराईसे सभी संदेश भेज सकते हैं। यहाँ पर यह बता देना अप्रासंगिक नहीं होगा कि ब्लैक बॉक्स काले रंग का नहीं होता है, अपितु इसका रंग चमकीला नारंगी होता है।

स्रोत द हिन्दू

Download Our App

More Current Affairs

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities

Enroll Now For UPSC Course