अल्प विकसित देश कोष (LDCF) और विशेष जलवायु परिवर्तन कोष (SCCF)
हाल ही में, अल्प विकसित देश कोष (LDCF), और विशेष जलवायु परिवर्तन कोष (SCCF) की 32वीं परिषद की बैठक का आयोजन किया गया था।
इसमें अल्प आय वाले देशों और महासागरीय विकासशील देशों के प्रतिनिधियों ने अल्प विकसित देशों (LDCs) के लिए फंडिंग सीमा को 10 मिलियन डॉलर से 20 मिलियन डॉलर तक बढ़ाने की योजना का स्वागत किया है।
LDCF और SCCF के बारे में
- इन कोषों को वर्ष 2001 में स्थापित किया गया था। इनकी स्थापना विकासशील देशों के जलवायु परिवर्तन अनुकूलन प्रयासों का समर्थन करने के लिए की गई थी। इनका उद्देश्य राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को संबोधित करने वाली देशों द्वारा संचालित परियोजनाओं का वित्तपोषण करना है।
- LDCF एकमात्र ऐसा कोष है, जो LDCs में जलवायु अनुकूलन कार्रवाई का समर्थन करने के प्रति पूर्णतया समर्पित है।
- SCCF को विकासशील देशों में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण से संबंधित गतिविधियों तथा पहलों के वित्तपोषण के लिए डिज़ाइन किया गया है।
स्रोत –द हिन्दू
Was this article helpful?
YesNo