अभ्यास सूर्य किरण XVI
हाल ही में भारत-नेपाल संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास “सूर्य किरण-XVI” का 16वां संस्करण 16 से 29 दिसंबर 2022 तक नेपाल आर्मी बैटल स्कूल, सालझंडी (नेपाल) में आयोजित किया जा रहा है ।
मुख्य बिंदु
- इसमें श्री भवानी बक्श बटालियन के नेपाल सेना के जवान और 5 जी.आर. के भारतीय सेना के जवान अभ्यास में भाग लेंगे।
- दोनों सेनाएं, इन टुकड़ियों के माध्यम से, अपने-अपने देशों में वर्षों से विभिन्न उग्रवाद विरोधी अभियानों के संचालन के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करेंगी।
- संयुक्त अभ्यास में आतंकवाद विरोधी अभियानों में सामरिक संचालन की योजना और आपदा प्रतिक्रिया तंत्र और आपदा प्रबंधन में सशस्त्र बलों की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
- अभ्यास के दौरान, प्रतिभागी इंटर-ऑपरेबिलिटी विकसित करने के लिए एक साथ प्रशिक्षण लेंगे और काउंटर इंसर्जेंसी और काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशंस और मानवीय राहत कार्यों पर भी अपने अनुभव साझा करेंगे।
- संयुक्त सैन्य अभ्यास रक्षा सहयोग और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगा।
सूर्य किरण अभ्यास के बारे में
- यह भारत और नेपाल के बीच प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला एक सैन्य अभ्यास है। यह दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।
- इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के शासनादेश के तहत पहाड़ी इलाकों में जंगल युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियानों में अन्तरसंक्रियता (इंटर-ऑपरेबिलिटी) को बढ़ाना है।
- दोनों देशों के सैनिकों द्वारा दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में सैन्य संबंध स्थापित करना।
- आपदा प्रबंधन के तहत मानवीय सहायता प्रदान करना।
- आतंकवाद विरोधी अभियानों हेतु प्रशिक्षण प्रदान करना।
- दोनों देशों के बीच अंतर-संचालनीयता और विशेषज्ञता स्थापित करना।
- सूर्य किरण के 15वें संस्करण का आयोजन भारत में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में किया गया था।
स्रोत – पी.आई.बी.