अभ्यास वज्र प्रहार 2022

अभ्यास वज्र प्रहार 2022

हाल ही में भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बलों ने वज्र प्रहार 2022 के 13वें संस्करण का आयोजन बकलोह (हिमाचल प्रदेश) में किया।

दोनों देशों के विशेष बलों द्वारा इस संयुक्त अभ्यास का आयोजन बारी-बारी से भारत और अमेरिका में किया जाता है।

विशेष बल किसी देश के सशस्त्र बलों की इकाइयाँ हैं जो गुप्त, आतंकवाद विरोधी और अन्य विशिष्ट ऑपरेशन करते हैं।Vajra Prahar 2022 : India-USA joint exercise

लक्ष्य:

21 दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण ने दोनों देशों के विशेष बलों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत एक संयुक्त वातावरण में हवाई संचालन, विशेष संचालन और आतंकवाद विरोधी अभियानों में प्रशिक्षित करने का अवसर प्रदान किया।

महत्त्व:

  • अमेरिकी विशेष बलों के साथ वज्र प्रहार अभ्यास वर्तमान वैश्विक स्थिति की पृष्ठभूमि में दोनों राष्ट्रों के सामने आने वाली सुरक्षा चुनौतियों के संदर्भ में महत्त्वपूर्ण है।
  • संयुक्त सैन्य अभ्यास ने दोनों राष्ट्रों के विशेष बलों के बीच मित्रता के पारंपरिक बंधन के साथ-साथ भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बेहतर द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मज़बूत किया है।

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच अन्य युद्ध अभ्यास:

  • टाइगर ट्रायम्फ अभ्यास (मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास)
  • कोप इंडिया (वायु सेना)।
  • रेड फ्लैग (अमेरिका का बहुपक्षीय वायु सेना अभ्यास)।
  • युद्ध अभ्यास (थलसेना)।

स्रोत –द हिन्दू

Download Our App

More Current Affairs

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities

Enroll Now For UPSC Course