अफ्रीका 50
पॉवरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पॉवर ग्रिड) ने अफ्रीका 50 के साथ एक संयुक्त विकास समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस समझौते से सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के आधार पर केन्या ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट का विकास जारी रखा जा सकेगा।
अफ्रीका-50, एक बुनियादी ढांचा निवेश मंच है। यह अफ्रीकी संघ के एजेंडा 2063 का एक भाग है। इसका उद्देश्य अफ्रीका के बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण में व्याप्त अंतराल को समाप्त करना है।
समझौते का महत्वः
- भारत और अफ्रीका के बीच आपसी निर्भरता बढ़ती जा रही है। इस कारण तेजी से बढ़ रहे वैश्वीकरण के इस दौर में भारत और अफ्रीकी देशों के मध्य संबंध बहुत महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं।
- इसमें ऊर्जा क्षेत्र ने विशेष ध्यान आकर्षित किया है, क्योंकि इस क्षेत्र ने भारत-अफ्रीका संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
स्रोत –द हिन्दू
Was this article helpful?
YesNo