अफ्रीका – भारत संयुक्त अभ्यास ‘AFINDEX 2023’
हाल ही में, अफ्रीका – भारत संयुक्त अभ्यास ‘AFINDEX 2023’ के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया था।
इसके साथ ही भारत- अफ्रीका सैन्य प्रमुखों के सम्मेलन का प्रथम संस्करण भी आयोजित किया गया था।
यह अभ्यास मानवीय माइन (landmine) सहायता और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों पर केंद्रित था। AFINDEX का पहला संस्करण 2019 में आयोजित किया गया था ।
भारत-अफ्रीका रक्षा संबंध
- DefExpo 2022 के अवसर पर भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता (IADD) आयोजित की गई थी। इस वार्ता के दौरान गांधीनगर घोषणा-पत्र को अपनाया गया था।
- इस घोषणा – पत्र में प्रशिक्षण और सैन्य अभ्यास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बल दिया गया है।
भारत- अफ्रीका रक्षा संबंधों की नींव निम्नलिखित दो मार्गदर्शक सिद्धांतों पर आधारित है:
- सागर (SAGAR ) – क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास।
- वसुधैव कुटुम्बकम – सम्पूर्ण विश्व एक परिवार है।
एक्ज़िम बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत अफ्रीकी देशों के लिए एक प्रमुख रक्षा निर्यातक देश है।
वर्ष 2017-2021 के बीच भारत से अफ्रीका को किए गए कुल हथियार निर्यात में से 6.6 प्रतिशत निर्यात मॉरीशस को किया गया था। इसके बाद मोजाम्बिक (5 प्रतिशत) और सेशेल्स (2.3 प्रतिशत) का स्थान था।
स्रोत – पी.आई.बी.